Follow us

पैरेंट्स अपने बच्चो को एकदम स्वस्थ रखने के लिए खिलाएं इन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन

 
पैरेंट्स अपने बच्चो को एकदम स्वस्थ रखने के लिए खिलाएं इन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे। किसी भी प्रकार की बीमारी के शिकार न हों। माता-पिता अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने की पूरी कोशिश करते हैं। बच्चों के विकास के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। लेकिन कई बार मां-बाप समझ नहीं पाते कि बच्चों को खाने में क्या दें। अगर आप बच्चों को पौष्टिक खाना खिलाना चाहते हैं तो इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...

कैल्शियम युक्त आहार
कैल्शियम से भरपूर आहार का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है कि आप बच्चों को कैल्शियम युक्त आहार दें। बचपन से ही हड्डियों का विकास होता है। इसलिए आपको शुरू से ही अपने बच्चों को कैल्शियम युक्त आहार खिलाना चाहिए। अगर बच्चों को पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिले तो उनकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। बढ़ती उम्र के साथ बच्चे भी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कैल्शियम युक्त आहार के लिए आप बच्चों को दूध, दही, पनीर, ब्रोकली, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां और रागी दे सकते हैं।

विटामिन ए युक्त आहार
बच्चे को खाने में विटामिन-ए देना भी बहुत जरूरी है। विटामिन-ए खाने से बच्चे भी स्वस्थ रहते हैं और उनका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके सेवन से बच्चों की वृद्धि में सुधार होता है, विटामिन-ए क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। यह वसा में घुलनशील यौगिक है। आप बच्चों को दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर जैसी चीजों का सेवन करा सकते हैं।

 विटामिन ई युक्त आहार
बच्चे की कोशिकाओं के लिए विटामिन ई बहुत महत्वपूर्ण है। इसके पर्याप्त सेवन से शरीर में सूजन नहीं होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। साबुत अनाज जैसे मेवे, वनस्पति तेल, हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो बच्चों को खाने के लिए दिए जा सकते हैं।

आयरन युक्त आहार
आयरन तंत्रिका तंत्र के विकास और मस्तिष्क के समुचित कार्य के लिए आवश्यक है। अगर शरीर में आयरन की कमी है तो इससे ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। ऑक्सीजन की कमी से बच्चे को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। बच्चे के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप बीन्स, कद्दू के बीज, पालक, क्विनोआ जैसी चीजें दे सकती हैं।

फाइबर युक्त आहार
यदि बच्चे के आहार में फाइबर की कमी हो तो उसे कब्ज की समस्या हो सकती है। हालांकि, फाइबर को पचने में भी अधिक समय लगता है। केला, सेब, जामुन, खट्टे फल, दलिया, आलू, जौ और सब्जियां शरीर को फाइबर की आपूर्ति कर सकती हैं।

From around the web