Follow us

क्या आप जानते है पुरूष भी हो सकते हैं बांझपन से पीड़ित, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

 
क्या आप जानते है पुरूष भी हो सकते हैं बांझपन से पीड़ित, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हमेशा महिलाओं का नाम जब भी बांझपन की बात आती है तो सबसे ऊपर होता है। हमेशा यही सोचा जाता है जब कोई कपल पैरेंट्स नहीं बन पाते हैं तो कि महिला में ही कोई कमी होगी। लेकिन कई बार पुरूषों की कमी से भी महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। पुरूषों में इन्फर्टिलिटी की समस्या शुक्राणुओं में कमी और खराब क्वालिटी के शुक्राणुओं के कारण भी होती है। आजकल पुरूषों के इन्फर्टिलिटी की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है और इसका मुख्य कारण आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी, तनाव, गलत खाना पीना और खराब लाइफस्टाइल है। खैर,आज हम इस आर्टिकल में उन संकेतों और लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप जान सकते हैं कि कहीं आप भी तो नहीं हैं इन्फर्टिलिटी का शिकार…

टेस्टिकल्स में दर्द और सूजन

दरअसल ये किसी बीमारी या फिर इंफेक्शन का संकेत होता है, इससे पुरूषों की स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी प्रभावित होती है। अगर लंबे समय से आपको टेस्टिकल्स में सूजन या दर्द महसूस हो तो इसे हल्के में ना लें, बल्कि तुरंत डॉक्टर को इस समस्या के बारे में बताएं।

हार्मोन्स में बदलाव

शरीर में हार्मोन्स जब तेजी से बदलते हैं तो इससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या होती है। इससे महिलाओं की प्रेग्नेंसी में काफी समस्या आती है।

क्या आप जानते है पुरूष भी हो सकते हैं बांझपन से पीड़ित, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

इजैक्युलेशन से जुड़ी समस्या

इजैक्युलेटेड स्पर्मैटिक फ्लूइड के वॉल्यूम में कोई कमी आती है अगर आपको इजैक्युलेशन में समस्या होती है या फिर तो इसका तुरंत चेकअप जरूर कराएं, इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

कैंसर या ट्यूमर

कैंसर या फिर नॉनलिग्नेंट ट्यूमर भी पुरूष के प्रजनन अंग मेंबांझपन का कारण बनता है। अगर ऐसी स्थिति आती है तो डॉक्टर इसके उपचार के लिए सर्जरी, विकिरण या फिर कीमोथेरेपी की भी सलाह देते हैं।

खराब जीवनशैली

वर्तमान समय में अधिक धूम्रपान, शराब की लत और जंकफूड के अधिक सेवन से भी बांझपन हो सकता है। जी हां, अगर आप भी इन चीजों के लत में हैं तो तुरंत इन्हें छोड़ दें।  आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जीवनशैली काफी तेज गति से बदलती जा रही है। इसके अलावा पुरूष के प्रजनन अंगों में चोट लगने और अधिक वजन होने से भी इन्फर्टिलिटी की समस्या होती है।

पुरुष बांझपन के लक्षण

    प्रजनन अंगों में दर्द होना, गांठ बनना और सूजन आना पुरूष बांझपन का सबसे बड़ा लक्षण है।
    गाइनोकोस्मास्टिया भी एक लक्षण है।
    अगर आपका श्वसन तंत्र बार बार संक्रमित होता है, तो ये भी इन्फर्टिलिटी का एक बड़ा कारण है।
    सूंघने की क्षमता कम होना भी पुरूष बांझपन के लक्षणों में शामिल है।
    चेहरे या शरीर के बालों की ग्रोथ कम होना।
    शुक्राणुओं की संख्या में कमी होना।
    पुरूषों के संबंध बनाने में अगर दिलचस्पी कम हो जाए तो ये सामान्य बात नहीं है, ये भी इन्फर्टिलिटी का एक लक्षण हो सकता है।

पुरुष बांझपन का उपचार

    अगर आपको लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर इंफैक्शन को दूर करने के लिए दवा देते हैं।
    डॉक्टर्स हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए हार्मोन चढ़ाते हैं।
    जिन पुरूषों के स्पर्म में शुक्राणु कम हो जाते हैं, उनके स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए दवाएं दी जाती हैं।

From around the web