Follow us

सपना चौधरी ने बेटे के जन्म के एक साल बाद दिखाई उसकी सूरत, अजीब तरीके बताया नाम, जानिए यहां

 
सपना चौधरी ने बेटे के जन्म के एक साल बाद दिखाई उसकी सूरत, अजीब तरीके बताया नाम, जानिए यहां

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। बदलते दौर में फेमस सेलिब्रिटी की हर मुमेंट और हर बात ट्रेंड करती है। इन्ही में से एक हरियाणा की फेमस डांसर औऱ बिग बॉस की कंटेस्टेंट सपना चौधरी को जिन्हे अपने परिचय के लिए किसी पहचान की जरूरत नहीं। सपना अचानक से शादी और फिर बच्चे को लेकर सुर्खियों बनी हुई थी। और अब सपना ने बेटे के जन्म के ठीक एक साल बाद उसकी झलक फैंस को दिखाई है। और इसके साथ ही उन्होने अपने बेटे के नाम की भी घोषणा की है। 

हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर कर लिखा- मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे शेर @porusofficial। और इसके साथ ही उन्होने बताया कि उनके बेटे का नाम पोरस है। पीछे से बनाई गई वीडियो में वह कभी जमीन पर बैठकर तो कभी गाय के पास खड़े होकर खेलता नजर आ रहा है।इस वीडियो में पोरस का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।  

सपना चौधरी ने बेटे के जन्म के एक साल बाद दिखाई उसकी सूरत, अजीब तरीके बताया नाम, जानिए यहां

https://www.instagram.com/itssapnachoudhary/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f71fa70a-b328-456e-b846-db092c681971

एक यूजर ने  महान राजा पोरस को याद करते हुए लिखा- ये बहुत अच्छा नाम है। बता दें कि राजा पोरस प्राचीन भारत में पौरव साम्राज्य के शासक थे। ऐसा माना जाता है कि राजा पोरस ने 340 ईसा. पूर्व से 317 ईसा. पूर्व तक शासन किया था। एक जगह सपना बेटे को गोद में लिए भी दिखाई दी। लोग इस प्यारे से वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सपना ने वीर साहू से गुपचुप शादी की थी और इसकी खबर कई महीनों बाद सामने आई थी। सपना चौधरी की शादी 25 जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ हुई थीं। जब अक्टूबर 2020 में सपना ने बेटे को जन्म दिया तो उनके फैंस के लिए ये खबर हैरान करने वाली थी।

From around the web