Follow us

शादी के बाद रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो टुट सकता है आपका वैवाहिक जीवन, जानिए यहां

 
शादी के बाद रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो टुट सकता है आपका वैवाहिक जीवन, जानिए यहां

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। बदलते लाइफस्टाइल के जमाने में शादी दो लोगों का ही नहीं बल्की दो परिवारों का मिलन होता है। शादी होने के बाद पति पत्नि अपने वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते है। लेकिन ये रिश्ता बडा नाजुक होता है, जरा सी चूक और आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। इस रिश्ते में पुरूष ही नहीं अक्सर शादीशुदा महिलाए भी अपने जीवन साथी को धोखा दे देती है। महिलाओं का शादी के बाद धोखा देने का सबसे अहम कारण असंतुष्टि है। अक्सर इंसान प्यार में धोखा खाता और देता है। लेकिन आजकल शादी के बाद धोखा देने का एक ट्रेंड सा बन गया है। पहले शादी के बाद धोखा देने के लिए हमेशा पति को अपराधी माना जाता था लेकिन समय बदलने के साथ महिलाएं भी धोखा करने लगी है। 

अफेयर होना
शादी से पहले किसी से लव अफेयर होने के कारण आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद पुरूषों को धोखा देने लगती हैं। पहले प्यार को न भूल पाने के कारण वह धोखा देने पर मजबूर हो जाती हैं।

विचार ना मिलना
कई बार पति से विचार ना मिलने या फिर हर समय के होने वाले झग़डों से बचने के लिए महिलाएं दूसरे पुरूषों की आकर्षित होने लगती है। यह भी शादीशुदा महिलाओं का धोखा देने का बहुत ब़डा कारण है।

आपसी बातचीत की कमी
महिलाएं अकसर चाहती हैं कि वो अपने पति से खूब बातें करें और उनके पति भी अपनी बातें उनसे शेयर करें लेकिन जब आपसी बातचीत की स्थिति खत्म हो जाती है तो रिश्तों में दरार आने और धोखा देने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

शादी के बाद रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो टुट सकता है आपका वैवाहिक जीवन, जानिए यहां

विश्वास की कमी
कुछ महिलाएं शादी के बाद इसलिए भी धोखा देने लगती है, क्योंकि उनके पति को उन पर विश्वास नहीं होता। और वह बिना किसी वजह के उनपर शक करते रहते हैं।

अकेले रहने के कारण
बहुत सी महिलाएं ऎसी है जिनके पति उनको ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं और एक ही तरह के रूटीन और घर में रहकर बोर हो जाती है। और अकेले रहते-रहते वे बाहर की और आकर्षित होती हैं। नतीजन कई बार उनके इससे विवाहेत्तर संबंध भी बन जाते हैं।

बदला लेने के लिए
कई बार महिलाएं बदला लेने के कारण भी धोखा देने लगती है। जब पति द्वारा उनके भरोसे को तो़डा जाता है। तो महिलाओं को दिल टूट जाता है और वह उसी तरह से आपको धोखा और चोट पहुंचना चाहती हैं।

From around the web