Follow us

इन बातों का ख्याल रखकर अपनी अरेंज मैरिज को भी बना सकते हैं लव मैरिज की तरह खास

 
इन बातों का ख्याल रखकर अपनी अरेंज मैरिज को भी बना सकते हैं लव मैरिज की तरह खास

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। अगर आप भी इस टेंशन में हैं कि, अपनी अरेंज मैरिज को कैसे लव में कंवर्ट करें तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे। कई लोगों की इच्छा होती है कि, वो लव मैरिज करें। लेकिन वही लोग अक्सर अरेंज मैरिज कर जाते हैं। जिसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिलता। इनके जरिए आप ये काम आसानी से कर पाएंगे और अपने पार्टनर को हमेशा खुश रख पाएंगे।

अपने पार्टनर की इच्छा के बारे में जाने

जब वे  आपको अपनी इच्छा के बारे में बताएंगे तो आप भी उन्हें अपनी इच्छा के बारे में बताएं। ऐसा करने से आप ना केवल उनकी इच्छा को समझ पाएंगे बल्कि आपको इनके स्वभाव के बारे में भी पता चलेगा।  अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की को समय नहीं मिलता कि वह अपनी इच्छाओं के बारे में बात कर सकें। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पार्टनर से उसकी इच्छाओं के बारे में जानें। 

इन बातों का ख्याल रखकर अपनी अरेंज मैरिज को भी बना सकते हैं लव मैरिज की तरह खास

एक दूसरे को समय दें

बता दें कि लव मैरिज में ऐसा नहीं होता है। लव मैरिज में लड़का लड़की एक दूसरे को भरपूर समय देते हैं। इसलिए आप भी अरेंज मैरिज में जितना हो सके उतना समय अपने पार्टनर के लिए निकालें और उसे समझने की कोशिश करें।  अरेंज मैरिज में एक दूसरे को समय नहीं दे पाते ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा समय शादी की तैयारियां और परिवार वालों को समझने में ही निकल जाता है। ऐसे में लड़का लड़की एक दूसरे को सही से समय नहीं दे पाते हैं। 

बाहर घूमने जाएं

 अरेंज मैरिज को लव मैरिज में बदलना चाहते हैं तो बाहर घूमना बेहद जरूरी है। आप अपने पार्टनर को परिवार वालों की इजाजत से घुमाने लेकर जाएं। अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की एक दूसरे को नहीं जानते। उन्हें केवल उतना ही पता होता है, जितना उनके परिवार वाले उन्हें बताते हैं। ऐसे में वह पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं  उसे अपनेपन का अहसास करवा सकते हैं।इससे अलग आप चाहे तो अपने पार्टनर को डिनर पर या लंच ब्रेक पर खाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

From around the web