Follow us

लड़कियों को बर्दाश्त नहीं होती हैं ब्वॉयफ्रेंड की ये 5 आदतें

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। लड़कियों को देखकर लड़कों की को​शिश यही होती है कि लड़​की को किस तरह से इंप्रेस किया जाए। वहीं कई लड़के इस विश्वास में होते हैं कि वो इंप्रेस तो कर ही देंगे। इसी ओवर कॉन्फिडेंस में वे कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे लड़कियां उनसे नफरत करने लगती हैं। आगे हमनें लड़कों की कुछ ऐसी ही आदतों का जिक्र किया है जिससे लड़कियां नफरत करती हैं।

अगर आप भी उन पुरुषों में से हैं जो घर से जुड़े सारे फैसले अकेले लेते हैं, तो आपको बता दें कि लड़कियां ऐसे लड़कों को कभी पसंद नहीं करती हैं। लड़कियों को लगता है कि उनका पार्टनर उन्हें कमतर आंकता है और खुद को ही सर्वश्रेष्ठ मानता है।

ज्यादातर पुरुष अंतरंग संबंधों के तुरंत बाद सो जाते हैं। लड़कियों को लड़कों की ये आदत बहुत बुरी लगती है। उन्हें उम्मीद होती है कि उनका पार्टनर उनके साथ कुछ देर तक प्यार भरी बातें करें।

s

ये समस्या लगभग हर लड़की को होती है। उसे लगता है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसकी तारीफ नहीं करता है और न ही उसे महत्व देता है। हर लड़की उम्मीद करती है कि उसका पार्टनर सबके सामने उसकी तारीफ करे और उसे महत्व दे।

ज्यादातर लड़कियों को ये शिकायत होती है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड उनकी बात पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें शिकायत होती है कि लड़के अपनी बात बताते वक्त उनसे पूरे ध्यान की उम्मीद करते हैं लेकिन जब वो कुछ कहती हैं तो वे ध्यान ही नहीं देते हैं।

महिलाओं को ऐसे व्यक्ति बिल्कुल भी पसंद नहीँ होते जो सिर्फ अपनी हिरोगिरा उनके सामने झाड़ते रहते हैं। उनको लगता है कि उनसे ज्यादा तेजतर्रार गुड लुकिंग दुनिया में कोई भी नहीं है। इस आदत से लड़कियां बेहद नफरत करती हैं।

From around the web