Follow us

यहां पर बारात से पहले ही घर छोड़ भागा दूल्हा, सजी-धजी दुल्हन शादी के जोड़े में बैठी रही

 
यहां पर बारात से पहले ही घर छोड़ भागा दूल्हा, सजी-धजी दुल्हन शादी के जोड़े में बैठी रही

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आजकल के लाइफस्टाइल में हर एक लड़की अपनी शादी को लेकर कई ख्वाब सजाती है। शादी के दौरान लड़कियां काफी उत्साहित भी रहती है तो अंदर ही अंदर उनके मन में डर भी रहता है। हर लड़की का सपना होता है कि, उसका दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर आए और धूमधाम से उसे लेकर जाएं। ज्यादातर लड़कियां यही सोचती है कि, उनकी शादी बिना किसी रूकावट के निपट जाए और शादी में किसी तरह की अनबन ना हो। ऐसें जिसका डर था वही हुआ ये घटना है उत्तर प्रदेश के संभल के हयात नगर थाने की जहां लड़का बारात जाने के थोड़ी देर पहले ही घर छोड़कर भाग गया जिसके बाद पूरे मोहल्ले में हलचल मच गई। वहीं लड़की शादी के जोड़े में सजी-धजी बैठी रही और अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। ऐसे में दुल्हन के पक्ष वाले मुंह देखते रह गए। वहीं उनके द्वारा तय की गई शादी की तैयारियां वैसी की वैसी ही रह गई। साथ ही उनकी बेटी की भी सारी खुशियां चली गई।

महिला के मुताबिक, उसकी बेटी की शादी सदर कोतवाली इलाके के सैफ खां से होने वाली थी। शादो को लेकर लड़की के घर में सारी तैयारी हो चुकी थी और सारे लोग सिर्फ बारात आने का इंतजार कर रहे थे।इसके बाद दुल्हन के पक्ष वालों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई जिसमें कहा गया कि, दूल्हे की 2 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं कर पाने की वजह से दूल्हा नहीं आया।  लेकिन दूल्हा बारात वाले दिन ही घर छोड़कर चला गया। कई घंटों तक दुल्हन पक्ष वाले दूल्हे का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने कई देर तक दूल्हे के घर फोन भी किया और युवक से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

यहां पर बारात से पहले ही घर छोड़ भागा दूल्हा, सजी-धजी दुल्हन शादी के जोड़े में बैठी रही

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ तो कहा गया कि, दूल्हे ने दुल्हन पक्ष वालों से करीब 2 लाख रुपए और एक बाइक की मांग की थी। वहीं दुल्हन पक्ष वालों के बारात के स्वागत की तैयारी वैसी की वैसी ही रह रही और शादी में आए मेहमानों का खाना भी बना का बना ही रखा रह गया।लेकिन दुल्हन पक्ष वाले इसकी व्यवस्था नहीं कर पाए जिसके चलते दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और वह बारात के दिन ही घर से चला गया।  इसके बाद दुल्हन की मां शिकायत करने के लिए थाना पहुंची और उसने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस केस में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अगर लड़की पक्ष वाले इस मामले में कार्यवाही करवाना चाहेंगे तो हम आगे उनका साथ देंगे।

From around the web