Follow us

इस शख्स को बीवी अच्छी नहीं लगी तो बेच दिया दूसरे को, कई बार हुआ रेप, पति के साथ ननद-ननदोई भी शामिल

 
इस शख्स को बीवी अच्छी नहीं लगी तो बेच दिया दूसरे को, कई बार हुआ रेप, पति के साथ ननद-ननदोई भी शामिल

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। किसी महिला से जब एक पुरुष शादी करता है तो जीवनभर उसका साथ दें। उसकी खुशियों का ध्यान रखें। यह उसका फर्ज होता है कि वह पत्नी की मरते दम तक रक्षा करें। लेकिन एक ऐसा हैरान करने वाला मामला राजस्थान के बूंदी  जिले में सामने आया है जहाँ पति ने पत्नी पसंद नहीं आने पर उसे किसी और को ही बेच दिया। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पत्नी के साथ कई बार रेप हुआ। चलिए इस भयावह घटना को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

पत्नी पसंद नहीं आई तो दूसरे को बेचा
इस घिनौने काम में पड़ित महिला के पति के अलावा उसकी ननद और ननदोई भी शामिल थे। पीड़ित महिला की शादी हिंडोली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ निवासी राकेश मीणा के साथ हुई थी। हालांकि राकेश को अपनी पत्नी कोई खास पसंद नहीं थी। ऐसे में उसने बीवी को दूसरे युवक को बेच दिया। इतना ही नहीं उसने पत्नी का दुष्कर्म भी भी करवाया। 

ऐसे किया सौदा
देवली में ननद-नंदोई का एक किराए पर मकान था। यहां उन दोनों ने महिला को गांव के रहने वाले ओमप्रकाश को सौंप दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को रात लगभग एक बजे उसके पति राकेश मीणा ने उसे घर के नजदीक ग्रेड पर बुलाया। जब वह वहाँ पहुंची तो पति मारपीट करने लगा। फिर वह उसे ननद प्रिया और ननदोई महेंद्र मीणा के साथ देवली ले गया। 

इस शख्स को बीवी अच्छी नहीं लगी तो बेच दिया दूसरे को, कई बार हुआ रेप, पति के साथ ननद-ननदोई भी शामिल

कई बार हुआ दुष्कर्म
वही तीन दिन बाद महिला को गांव बाघ की झोपड़ियां शकरगढ़ लाया और यहां भी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने अपने परिजनों से कहा कि पीड़िता प्रिया की सहेली है और कुछ दिन यहीं रहेगी। पीड़िता के अनुसार ओमप्रकाश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

पिता ने दर्ज किया अपहरण का केस
पीड़िता के पिता ने पुलिस में 3 नवंबर को बेटी के अपहरण का केस दर्ज किया। उन्होंने राकेश मीणा अपने जमाई पर बेटी को बेचने का भी आरोप लगाया। उधर पीड़िता ने मौका देखकर अपने भाई को फोन किया और मामले की सूचना दी। लड़की ने अपने बयान में पति पर उसे बेचने का आरोप लगाया। साथ ही अपने साथ हुई गैंग रेप की घटना भी बताई। मामले की जानकार लगते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। उन्होंने महिला को बरामद कर 10 नवंबर को उसका बयान लिया। 

आरोपी हुए गिरफ्तार
प्रिया को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पीड़िता के पति राकेश मीणा और महिला को खरीदने वाले ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।  पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी प्रिया को गिरफ्तार किया। उसे रविवार दोपहर कोर्ट में भी पेश किया गया। अभी पीड़िता का ननदोई महेंद्र मीणा फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

From around the web