Follow us

अपने Mister Perfect में क्या Habbits ढूंढती है लड़कियां, ऐसे करें उन्हे Impress

 
अपने Mister Perfect में क्या Habbits ढूंढती है लड़कियां, ऐसे करें उन्हे Impress

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, अकसर लड़कों को यही सोच होती है कि लड़कियों को इंप्रेस करना बहुत आसान है, वह जल्दी ही किसी की बातों में आ जाती है। ऐसा सोचने वाले गलत हैं लड़कियां सिर्फ पैसा और लुक्स नहीं बल्कि लड़कों की  बहुत सी आदतों को नोटिस करती है, इसके बाद ही वह उसे अपना पार्टनर बनाने का फैसला लेती हैं। दरअसल लड़कियां अपनी लाइफ में सिक्योरिटी चाहती हैं। ऐसे में वह अच्छे से समझती हैं कि खुशहाल जीवन सूरत नहीं सीरत के सहारे  बिताया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि किन आदताें के चलते आप लड़की की नजरों में मिस्टर  परफेक्‍ट बन सकते हैं।

जब लड़के किसी को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट कर सकते हैं। लड़कों की शराफत  लड़कियों को ज़्यादातर आकर्षित करती हैं। याद रखिये आपका जरूरत से ज्यादा मजाकिया अंदाज कई बार बचकाना लग सकता है। जब लड़कियों से बात करें तो उस समय इधर-उधर ना देखें, ना किसी आते-जाते पर कमेंट करें। इन सब आदतों से बचेंगे लड़की एक बार जरुर आपके बारे में सोचेगी। 

अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने वाले लड़के लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आते। भले ही आप सच क्यों न बोल रहे हों, लेकिन लड़कियों इस पर जल्दी विश्वाश नहीं कर पाती। इसलिए खुद की अधिक तारीफ करने से बचें। वहीं कई लड़कों को बात-बात पर गाली देने की आदत होती है, यह आदत लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती।

लड़की से बातचीत के दौरान अपनी कम कहें, उसकी अधिक सुनें। जानें उन्हे क्या पसंद है और कौन सी बातें उसे गुस्सा दिला सकती है। लड़कियों को वाे लड़के पसंद नहीं है जो पागलों की तरह उनके आगे- पीछू घूमते रहें। स्वभाव में गंभीर लड़के पहली पसंद होते हैं। 

लड़कियों को बहादुर लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर कॉन्फिडेंट और साहसी हो, ताकि जरूरत पड़ने पर वो दुनिया से उसे प्रोटेक्ट करर सके।  अगर आप केयरफुल और बहादुर हैं तो कोई भी लड़की आपकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाएगी । 

 लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती हैं जो दिखने में अच्छे होते हैं। इसके अलावा लड़कियां उनकी स्माइल, आंखों और बॉडी पर भी खासा ध्यान देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन चीजों पर भी ध्यान दे। अपने फैशन सेंस और नॉलेज को फ्लांट करने से पीछे ना रहें। 

From around the web