Follow us

पत्नी कभी नहीं बताती पति को अपने ये राज, क्या जानना चाहेंगे आप?

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। अक्सर ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद पति अपनी पत्नियों से कई बातें छुपाते हैं। कभी पत्नी की तो कभी खुद की भलाई के लिए। लेकिन कई बातें ऐसी भी होती हैं जो पत्नियां बड़ी सफाई से अपने पतियों से छुपा जाती हैं। तो आइए जानते है आखिर क्या हैं वे बातें

कई बार स्त्रियां पति के साथ रिश्ते, घर-परिवार, बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर परेशान हो जाती हैं। अगर ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी इस परेशानी को पति नहीं समझ पाएंगे, तो वे इससे छुटकारा पाने के लिए 'थेरेपी सेशन' लेती हैं और पतिदेव को इस बारे में नहीं बतातीं।

अपनी सेहत से जुड़ी गड़बडिय़ां भी पत्नियां अपने पतियों से छुपा लेती हैं। कभी अगर गुप्तांगों में कोई गांठ या कोई दाग उभर आए तो वे अपने पति को इनके बारे में बता कर परेशान नहीं करना चाहतीं।

कामकाजी पत्नियां ऑफिस या काम में मिली सफलता की खबर को भी खुल कर अपने पतियों के सामने नहीं रखती। वे इस बात से डरती है कि कही ये स्थिति उनके औऱ पति के बीच न आ जाए कि कौन ज्यादा सफल है।
s
कई पत्नियां अपना अलग से बैंक अकाउंट भी रखती है जिसके बारे में उनके पतिदेव को पता नहीं होता। अलग बैंक अकांट का कारण यह भी हो सकता है कि उनकी अलग से सेविंग होती रहे।

महिलाएं अपनी सेक्शुअल पसंद ना पसंद को लेकर अपने पति से खुलकर बात करने के बजाए, थेरेपिस्ट या किसी सहेली से पहले बात करना ज्यादा पसंद करती हैं। वे अपने पतियों को आसानी से नहीं बतातीं कि उन्हें संभोग क्रिया के दौरान क्या अच्छ लग रहा है या नहीं अच्छा लग रहा।

एक समझदार और जिम्मेदार पति होने के नाते समय समय पर अपनी पत्नियों से उनकी सेहत, खर्च, जरूरतों और सेक्शुअल पसंद-नापसंद के बारे में पूछते रहना चाहिए। लेकिन इस लहजे में नहीं कि पत्नी को लगे कि उन पर शक किया जा रहा है, बल्कि पत्नी महसूस करे कि उनके पति को भी उनकी कितनी चिंता है।

From around the web