Follow us

पांच भारतीय स्वादिष्ट व्यंजन, जो विदेशियों को भी हैं पसंद

 
/3

वड़ा पाव एक स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड है जो विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र के पारंपरिक खाद्य के हिस्से के रूप में प्रसिद्ध है। इसमें एक मसालेदार वड़ा या पकोड़ा होता है, जिसे पाव यानी बन के बीच में रखा जाता है और चटनी व अचार के साथ परोसा जाता है।

/3

गोलगप्पे या पानी पुरी भारत का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे पुचका या पानी के बताशे भी कहा जाता है। इसमें एक गोल कुरकुरा आटे का बना बाॅल होता है, जिसमें छोटा सा छेद करके मसाला, आलू या मटर भरी जाती है और चटपटे या कई तरह के स्वाद वाले पानी को भरा जाता है। इसका स्वाद तीखा, मीठा या खट्टा हो सकता है। कई विदेशी मेहमानों को प्रधानमंत्री मोदी ने गोलगप्पे खिलाएं हैं और भारतीय व्यंजन के स्वाद से अवगत कराया है।

/3

स्टफ्ड पराठा या भरवा पराठा बहुत ही लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है, जो अक्सर सुबह के नाश्ते में खाना पसंद किया जाता है। यह एक प्रकार की रोटी होती है, जिसमें आलू, पनीर, दाल या सब्जियों का पेस्ट मिलाकर पराठा बनाते हैं और घी व तेल से सेंकते हैं। विदेशी पर्यटक भी भारत आने पर नाश्ते में आलू या पनीर पराठा खाना पसंद करते हैं।

/3

गुलाब जामुन एक प्रसिद्ध और पसंदीदा भारतीय मिठाई है, जो छोटे से लेकर कई बड़े उत्सवों में परोसी जाती है। इसका स्वाद मीठा, मुलायम और चाशनी से परिपूर्ण होता है। यह घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और बाजार में लगभग हर मिठाई की दुकान पर उपलब्ध होता है। भारतीयों के साथ ही विदेशियों को भी देसी मिठाइयों में गुलाब जामुन काफी पसंद है।

/3

दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा पूरे भारत में मशहूर है। शाकाहारी भोजन में शामिल डोसा स्वादिष्ट के साथ ही पौष्टिक भी होता है। दाल और चावल के आटे से तैयार इस डिश में आलू, पनीर या सब्जियों से स्टफ्ड किया जाता है और सांभर व चटनी के साथ परोसा जाता है।यह व्यंजन बहुत अधिक मसालेदार या तीखा नहीं होता, इस कारण विदेशी पौष्टिक और स्वादिष्ट डोसा को खाना पसंद करते हैं।

Post a Comment

From Around the web