Follow us

रामेश्वरम के करीब हैं ये हिल स्टेशन, प्राकृति के असली सौंदर्य को देखने का मिलेगा चांस

 
 रामेश्वरम के करीब हैं ये हिल स्टेशन, प्राकृति के असली सौंदर्य को देखने का मिलेगा चांस

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। जब भी समर हॉलिडे की बात होती है तो सबसे पहले हिल स्टेशन घूमने का ही ख्याल मन में आता है। यूं तो देश भर में बहुत सारे हिल स्टेशन हैं जो यकीनन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन अगर आप दक्षिणी भारत के कुछ शानदार हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो ऐसे में आप रामेश्वरम के करीबन कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन में घूम सकती हैं। दक्षिण भारत के रामेश्वरम के पास हिल स्टेशन आपको गर्मी से दूर एक सुखद अहसास कराएंगे। इन हिल स्टेशन में आप मुन्नार से लेकर ऊंटी तक कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रामेश्वरम के करीब कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं-

मुन्नार 

अगर दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन की बात हो तो उसमें मुन्नार का नाम जरूर लिया जाता है। यह हिल स्टेशन कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम हनीं हैं। वैसे तो आप यहां पर कभी भी जा सकत हैं, लेकिन सितंबर से मई तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां पर आप कुछ खूबसूरत वॉटरफॉल्स से लेकर हरी-भरी वादियों के बीच प्रकृति क खूबसूरती का आनंद ले सकती हैं। यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग प्रेमियों और एडवेंचर ट्रिप के लिए भी आदर्श माना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो ऐसे में इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अथुकड फॉल्स, टी म्यूजियम आदि जगहों पर जा सकती हैं।

ऊटी

inside  uti

रामेश्वरम के करीब स्थित ऊटी हिल स्टेशन साउथ के करीब एक पॉपुलर हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद फेमस है। ट्रेकिंग प्रेमियों के अलावा फैमिली पिकनिक और एंडवेचर्स ट्रिप के लिए ऊटी को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर स्थित ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, मैक्स वर्ल्ड म्यूज़ियम, बॉटनिकल गार्डन, शूटिंग पॉइंट जैसी कई फेमस जगहों को देख सकती हैं। इसके अलावा यहां पर शॉपिंग का भी अपना ही एक मजा है। ऊटी में आप ऊटी चाय, हाथ से बनी चॉकलेट, खुशबूदार तेल और मसालों आदि को खरीद सकती हैं।

देवीकुलम

inside  dewikulam

देविकुलम मून्नार से 8 किमी पर स्थित एक मनोरम पिकनिक स्थल है। यह दक्षिण भारत का यह सुंदर हिल स्टेशन प्रकृति का प्रतीक है और यहां की खूबसूरती अनायास ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आप मंगलम देवी मंदिर, एराविकुलम नेशनल पार्क, चिनार वाइल्डलाइफ सैन्चुरी, मट्टुपेट्टी झील और कुरिन्जीमाला सैन्चुरी जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इसके अलावा यहां पर सीता देवी लेक का अपना ही एक अलग महत्व है। ऐसा माना जाता है कि देवी सीता ने यहां इस झील में स्नान किया था, इसलिए इसे एक पवित्र झील के रूप में जाना जाता है। यहां पर घूमने का सर्वोत्तम समय सितंबर से मई तक का है।

यरकौड

यह समुद्र तल से 1500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जिसका वातावरण बेहद आश्चर्यजनक है, यहां पर हरी-भरी पहाड़ियां स्थित हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मई तक का है। यरकौड का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की झील है। यहां पर बैठकर ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा, झील के पास ही अन्ना पार्क है जहां पर कई तरह के खूबसूरत फूल देखने को मिलते हैं। वहीं, शेवाराय मंदिर और भालू की गुफा, बोटेनिकल गार्डन, पगौड़ा प्वाइंट, किलियुर वॉटरफॉल्स आदि कई बेहतरीन जगहें स्थित हैं।

नोटः अभी कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के कारण आप शायद इन हिल स्टेशनों पर ना जा पाएं। लेकिन एक बार हालात सामान्य होने के बाद आप इन हिल स्टेशनों का लुत्फ जरूर उठाइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपक अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Tags

From around the web