Follow us

ये द्वीप माना जाता है दुनिया में सबसे शापित, इसे लेने की जिसने भी की गलती उसके घर पहुंच गई मौत

 
6

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया भर में ऐसे कई द्वीप हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि शापित होने के लिए जाना जाता है। यह द्वीप इटली में है जिसे गियोला द्वीप कहा जाता है। कहा जाता है कि जिसने भी इस द्वीप को खरीदने की गलती की उसकी कुछ ही दिनों में मौत हो गई। या उसका पूरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। आपको बता दें कि यह खूबसूरत और रहस्यमयी आइलैंड इटली के नेपल्स की खाड़ी में स्थित है। इस आइलैंड की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिसने भी इसे खरीदा उसकी दुनिया तबाह हो गई।

यह आइलैंड इतना खूबसूरत है कि किसी को भी इससे प्यार हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप पर हर साल हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन डर के कारण लोग अंधेरा होने से पहले ही यहां से निकल जाते हैं। आपको बता दें कि इस द्वीप को शापित कहने का कारण बेहद डरावना है। कहा जाता है कि गियोला द्वीप के खरीदारों की मौत हो जाती है या उनका कारोबार पूरी तरह बर्बाद हो जाता है. इस तरह की घटनाएं बार-बार होने के कारण लोग इस द्वीप को शापित कहने लगे। रात में इस आइलैंड पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती।

ये द्वीप माना जाता है दुनिया में सबसे शापित, इसे लेने की जिसने भी की गलती उसके घर पहुंच गई मौत

आपको बता दें कि 17वीं सदी के दौरान इस द्वीप पर कई रोमन फैक्ट्रियां थीं। लेकिन बाद में नेपल्स की खाड़ी की रक्षा के लिए इस द्वीप का इस्तेमाल किया गया। वहीं, 19वीं सदी की शुरुआत में द्वीप पर एक पुजारी रहता था जो मछुआरों की मदद करता था। इस पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था। इससे पहले 1871 में एक फिश ट्रेडिंग कंपनी के लुइगी नेग्री ने द्वीप खरीदा था और यहां एक बंगला बनाया था। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी बर्बाद हो गई।

20 वीं शताब्दी में, द्वीप विभिन्न लोगों के स्वामित्व में था। गयोला के मालिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। तब से इस द्वीप को शापित माना जाता था। 1920 के दशक में, द्वीप के मालिक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव कालीन में लिपटा मिला। कुछ समय बाद उसकी पत्नी की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

From around the web