Follow us

Travel Tips: ये 5 विदेश ट्रिप इन देशों में घूमने के लिए नहीं बेचनी पड़ेगी किडनी, iPhone 14 से भी कई गुना सस्ते हैं 

 
ये 5 विदेश ट्रिप इन देशों में घूमने के लिए नहीं बेचनी पड़ेगी किडनी, iPhone 14 से भी कई गुना सस्ते हैं

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क।।   जैसे ही एप्पल अपने नए फोन की सीरीज लांच करता है, वैसे ही लोगों में उसे खरीदने की एक नई उमंग दिखने लगती है और दिखे भी क्यों न आईफोन का क्रेज़ ही कुछ ऐसा है कि इसे लेने के लिए लोग अपनी किडनी भी बेचने को तैयार हैं। खैर, अब ये बात कितनी सच है और कितनी झूठ ये तो हम और आप कोई भी नहीं जानता, लेकिन इसका क्रेज़ पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोलता है। बस आईफोन खरीदने का सपना तब टूटता है, जब लॉन्चिंग के समय प्राइस भी सामने आते हैं  लाखों में मिलने वाले इस फोन के फीचर्स ऐसे हैं जो आपको किसी और फोन में कम ही देखने को मिलेंगे। अब भाई, ‘’जैसी कीमत वैसी सीरत’’, आखिर में लोग अपने एंड्रॉइड फोन से ही खुश हो जाते हैं। अगर आप भी आईफोन 14 लेने की तैयारी में हैं, तो जरा पहले उन देशों के बारे में जान लें, जहां आप इससे भी कम कीमत में घूमने के लिए जा सकते हैं। बल्कि अच्छी बात तो ये है फोन की जगह पर आप अपने विदेश जाने का सपना भी पूरा कर सकते हैं।

वियतनाम 

-south-korea
वियतनाम प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन मठों से भरपूर एक खूबसूरत देश है। राष्ट्र की संस्कृति इतनी समृद्ध है कि आपको यहां आते ही उसका एहसास होने लगेगा। कहते हैं कि वियतनाम की चाय भी बहुत टेस्टी होती है। बात करें अगर पैसों की, अगर आपकी जेब में 80,000 रुपए है, तो आप वियतनामी संस्कृति को एक्सप्लोर कर सकते हैं और यहां कई तरह की वाटर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं।

दक्षिण कोरिया 
आपने सही पढ़ा, दक्षिण कोरिया अन्य एशियाई देशों की तरह पर्यटकों के बीच इतना लोकप्रिय नहीं है, लेकिन ये देश भी बजट में घुमा जा सकता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध यहां की जगहें टूरिज्म को बढ़ावा देती हैं। साउथ कोरिया के लिए आप 80 हजार से भी कम में आराम से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

थाईलैंड 
सस्ती ट्रिप की बात हो रही है और हम थाईलैंड को शामिल न करें, ऐसे कैसे हो सकता है। एशिया में एक और शानदार समुद्री डेस्टिनेशन अपने सुंदर द्वीपों, और आंखों को सुकून देने वाले मठों से घिरा हुआ है। 80 हजार से भी कम में आप भारत से थाईलैंड तक का 4 से 5 दिन के लिए ट्रिप कर सकते हैं।

सिंगापुर 
सिंगापुर दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक है, लेकिन ठीक से प्लानिंग करें, तो कोई भी इस देश का ट्रिप बजट फ्रेंडली तरीकों से कर सकता है। भविष्य के आकर्षण और शानदार स्ट्रीट फूड स्टालों के साथ, ये जगह प्रकृति प्रेमियों और खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। आपको बता दें, सिंगापुर अपनी ट्रेंडी चीजों की शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है।

इंडोनेशिया 

-indonesia
इंडोनेशिया एक ऐसा प्यारा एशियाई देश है, जहां पहाड़ों के साथ समुद्र का आनंद लिया जा सकता है। अगर आपके पास खर्च करने के लिए 80 हजार रुपए हैं, तो ज्यादा न सोचें और अपनी पत्नी के साथ इंडोनेशिया घूमने के लिए निकल जाएं। इंडोनेशिया में बाली जगह दुनिया के सबसे अच्छे बीच डेस्टिनेशन में से एक है।

श्रीलंका 
विदेश ट्रिप के लिए अगर आपका 80 हजार का बजट है, तो आप आसानी से फ्लाइट से श्रीलंका पहुंचकर अपना टूर कर सकते हैं। भारत से कोलंबो के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं, जिसमें ज्यादा नहीं केवल 3 घंटे का समय लगता है। भारतीय रुपए का मूल्य भी श्रीलंका की मुद्रा से अधिक है। यहां रहना, खाना-पीना, घूमना सब कुछ काफी सस्ता है।
 

From around the web