Follow us

भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर आपको भी होगा जन्नत सा एहसास, एक बार जरूर घूम आयें

 
भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर आपको भी होगा जन्नत सा एहसास, एक बार जरूर घूम आयें​​​​​​​

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। अक्सर बिजी लाइफ स्टाइल के कारण लोगों को घूमने का समय नहीं मिल पाता है। लेकिन ज्यादातर लोग घूमने के शौकीन होते हैं। ऐसे में घूमने की प्लानिंग कई लोग बार-बार तो करते हैं लेकिन जा नहीं पाते हैं। ऐसे में पहली बार घूमने की अगर आप सोच रहे हैं तो हम आज  आपको बताते हैं भारत की 5 शानदार जगहों के बारे में। यहां पर कभी भी आप पार्टनर या फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं.

आगरा
आप यहां पर पार्टनर या फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। प्यार का प्रतीक ताजमहल यहां पर आप देख सकते हैं। इसके साथ ही आगरा का किला, जामा मस्जिद, खास महल  चीनी का राउजा, पंच महल, सुर सरोवर आदि घूमने जा सकते हैं।

जयपुर
यहां पर आपको पारंपरिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। जयपुर पिंक सीटी के नाम से मशहूर यहां भी घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह राजस्थान का एक बेहद मशहूर शहर है। आप यहां पर राजस्थानी जायके का स्वाद चखना ना भूलना। जयपुर में आप अंबर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, बिरला मंदिर, राम निवास उद्यान,.जल महल, आमेर का किला आदि देख सकते हैं। ये किले जयपुर के आकर्षण के मुख्य केंद्र है।

भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर आपको भी होगा जन्नत सा एहसास, एक बार जरूर घूम आयें​​​​​​​

शिमला
शिमला जाने का ट्रिप अगर आपकी नई शादी हुई है तो पार्टनर के साथ प्लान कर सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन यहां पर याक की सवारी और घुड़सवारी आदि का मजा ले सकते हैं। आपका दिल यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आसानी से जीत लेगी। कुफरी, चैल, नारकंडा, जाखू मंदिर, मॉल रोड आदि शिमला के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

केरल
यदि आपको पृक्रति से प्यार है तो केरल घूमने जा सकते हैं। आप केरल में साउथ इंडियन फूड का स्वाद चख सकती है। आपको यहां पर  अंदर से शांति व सुकून का एहसास होगा। आपका दिल केरल की नदी, झील-झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, मैदान आदि आसानी से जीत लेंगे।  टूरिस्ट प्लेस केरला यहां पर आप अल्लेप्पी, मुन्नार, कोच्चि, कुमारकोम, देवीकुमल में अपनी छुट्टियां घूमकर एन्जॉय कर सकते हैं। बोट राइड का भी आप केरल में लुत्फ उठा सकती है।

Tags

From around the web