Follow us

इस जगह पर मंदिर में चिठ्ठी लिखकर चढ़ाने से पूरी होती है मनोकामना

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।।  हमारे भारत देश में कई मंदिर हैं जो अपनी अजीबोगरीब मान्यताओं के लिए दूर-दूर तक फेमस हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। जहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहां सिर्फ चिठ्ठी भेजने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 

उत्तराखंड में गोलू देवता नामक क्षेत्रीय देवता का मंदिर है। यह देशभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि गोलू देवता इंसाफ के देवता है। लोग अपनी मुश्किलों को चिठ्ठी में लिखकर इस मंदिर में चढ़ा देते हैं। इस मंदिर को घंटी वाला मंदिर भी कहा जाता है। यहां एक नियम भी है कि दूसरे की लटकाई चिठ्ठी को कभी पढ़ना नहीं चाहिए।

मंदिर में लगी घंटियां कई साल पुरानी है। लोग यहां आकर 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के 1 स्टांप पेपर पर अपनी मनोकामना लिखते है। जब उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है तो यहां आकर घंटे बांधते है।

From around the web