Follow us

यहां है झारखंड का सबसे ऊंचा आसमान छूता झरना, जिसे लोग मानते है भूतिया, देखने में ही लोगों के खड़े हो जाते हैं रोंगटे

 
/3

स्‍थानीय लोग इस झरने को भूतिया और डरावना कहते हैं। बताया जाता है कि यहां पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। देखने में तो यह वॉटरफॉल इतना गहरा नहीं लगता, लेकिन जैसे ही पानी में उतरते हैं, तो जगह-जगह गड्ढे महसूस होते हैं। जिन्‍हें तैरना नहीं आता अक्‍सर वे लोग यहां डूबकर मर जाते हैं। इसलिए इसे खतरनाक और रिस्‍की वॉटरफॉल माना जाता है।

/3

कई हादसों के बाद स्‍थानीय लोग इस झरने के अंदर न जाने की सलाह देते हैं। फिर भी अगर आप जाना चाहते हैं, या पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो सर्तक रहें । जरा सी लापरवाही आपको मौत के घातक उतार सकती है। यहां पर हर साल स्‍कूली बच्‍चों की डूबकर मौत हो जाती है। इसलिए स्‍थानीय लोग यहां जाने से भी डरते हैं।

/3

वॉटरफॉल में पानी के तेज बहाव में ना नहाएं। झरने के आसपास गड्ढे हैं, इनसे बचकर रहें। तैरना आता हो, तो ही झरने के बीच में जाएं। वरना झरना जहां थोड़ा शांत होता है, वहां नहा लें।

/3

यहां घूमने के लिए गर्मियों का सबसे बेस्‍ट है। जनवरी से अप्रैल तक पानी का स्‍तर सामान्‍य रहता है। मानसून में यहां आने से बचना चाहिए, क्‍योंकि पानी का स्‍तर चरम पर पहुंच जाता है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ती है।

/3

फ्लाइट से: अगर आप फ्लाइट से जाते है तो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी ले सकते हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से हुंडरू वॉटरफॉल लगभग 47 किलोमीटर दूर है। ट्रेन से: ट्रेन से जाने के लिए आपको रांची जंक्शन पहुंच कर हुंडरू वॉटरफॉल के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। रांची जंक्शन से हुंडरू जलप्रपात लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। बस से: बस से हुंडरू जलप्रपात जाने के लिए आप रांची के बिरसा मुंडा बस टर्मिनल उतर सकते है। यह हुंडरू वॉटरफॉल से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। रांची -पुरलिया मेन रोड से यह वॉटरफॉल 21 किमी अंदर है।

Post a Comment

From Around the web