Follow us

गुलाबी शहर कहे जाने वाले जयपुर के बारे में कितना जानते हैं आप, कुछ 5 बातें आपको भी कर देंगी हैरान

 
/3

जयपुर को भारत के शाही शहरों के रूप में भी जाना जाता है, यहां आपको शानदार और खूबसूरत भव्य होटल दिख जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जयपुर दुनिया के कुछ प्रसिद्ध होटल सुइट्स का भी घर है। जी हां, राज पैलेस होटल में लगभग 50,000 अमेरिकी डॉलर का प्रेसिडेंशियल सुइट है। ये एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई अनुभव करना चाहेगा।

/3

अगर आप लगता है कि चंडीगढ़ भारत का पहला नियोजित शहर है, तो आपको अपने फैक्ट्स थोड़े से सही कर लेने चाहिए। चंडीगढ़ नहीं बल्कि जयपुर भारत का पहला नियोजित शहर माना जाता है, जिसे साल 1730 में पूरा किया गया था। जयपुर एकमात्र ऐसा शहर है जिसे वास्तु शास्त्र और शिल्पा शास्त्र के नियमों और विनियमों के अनुसार प्लान किया गया है। जयपुर के निर्माण में 4 साल लगे थे

/3

जयपुर को हम सभी पिंक सिटी के नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका नाम "पिंक सिटी" कैसे पड़ा? आपको बता दें, वेल्स के राजकुमार एडवर्ड की यात्रा का सम्मान और स्वागत करने के लिए शहर को पूरी तरह से गुलाबी रंग में रंगा गया था। इसे महाराजा राम सिंह द्वारा वर्ष 1876 में शुरू किया गया था और तब से जयपुर को भारत का गुलाबी शहर कहा जाने लगा।

/3

जंतर मंतर जयपुर में दो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, दूसरा आमेर किला है। यही वजह है कि इसे पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की हुई है। जंतर मंतर 19 स्थापत्य खगोलीय उपकरणों का एक परिसर है जिसे वर्ष 1734 में जयपुर के राजा द्वारा बनाया गया था ताकि सौर मंडल की खगोलीय स्थिति को आंखों से देखा जा सके।

/3

2006 में शुरू हुआ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा फ्री लिटरेरी फेस्टिवल है, जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल होते हैं। लेखकों से लेकर फिल्म निर्माताओं, गीतकारों से लेकर उपन्यासकारों तक, यहां कई देशों के हजारों कलाकार आते हैं। इस भव्य उत्सव का अंतिम संस्करण 25 से 29 जनवरी 2018 में मनाया गया था।

Post a Comment

From Around the web