Follow us

दोस्तों संग सोच रहे हैं घूमने की, तो इन चार जगहों का बना सकते हैं प्लान

 
/3

अगर आप अपने दोस्तों संग घूमने की सोच रहे हैं तो भारत में कुछ जगह ऐसी हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां जाकर आप एक अच्छा समय बिता सकते हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की, जानते हैं ये कौन सी जगह हैं जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हो सकती हैं।

/3

दोस्तों संग घूमने की पहली जगह है शिमला। यहां जाकर आप दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं और खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप मॉल रोड, रिज, नारकंडा, कुफरी और चैल जैसी जगह जा सकते हैं। यहां की वादियां आपका दिल मोह लेंगी।

/3

आप गोवा भी जा सकते हैं। ये दोस्तों संग घूमने की बेस्ट जगह हो सकती हैं। यहां पर आप बीच में एंजॉय कर सकते हैं और कई अन्य तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां बीच पर पार्टियां होती हैं, जिनका मजा आप अपने दोस्तों संग ले सकते हैं।

/3

दोस्तों संग घूमना है, तो आप लैंसडाउन का प्लान कर सकते हैं। ये जगह उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित है और आप यहां दोस्तों संग जाकर समय बिता सकते हैं। यहां पर आप चर्च जा सकते हैं, टिप इन टॉप जा सकते हैं और कुदरत के अद्भुत नजारे देख सकते हैं।

/3

इस जगह का नाम शायद आपने पहले कभी न सुना हो, लेकिन ये जगह दोस्तों संग घूमने के लिए सही मानी जाती है। दरअसल, ये जगह पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहां आप डर्पिन मॉनेस्ट्री, लेप्चा म्यूजियम और डियोलो हिल्स जैसी खूबसूरत चीजों को देख सकते हैं। हर साल यहां काफी सैलानी पहुंचते हैं।

Post a Comment

From Around the web