Follow us

इन देशों में कपड़ों से लेकर जूतों तक हर चीज पर लगा है बैन, मालदीव में तो महिलाएं ज्यादा नहीं पहन सकती बिकिनी

 
/3

जी हां, सुनकर ही आप तो चौक गए होंगे कि ये कैसी बात हुई कि स्पेन में सैंडिल पहनकर या फ्लिप फ्लॉप पहनकर गाड़ी नहीं चला सकते। लेकिन ये सच है, बल्कि आप बिना जूते पहने भी ड्राइविंग नहीं कर सकते। स्पेन में ये एक अपराध माना जाता है।

/3

कई देशों में सड़क पर स्विमवियर पहनने पर नियम बनाए हुए हैं। स्पेन में मालोर्का और बार्सिलोना के साथ-साथ क्रोएशिया के हवार, मालदीव और तुर्की की सड़कों पर बिकिनी या स्विम शॉर्ट्स पहनने पर जुर्माना लगाया हुआ है।

/3

बारबाडोस में ऐसे कपड़े नहीं पहन सकते हैं जो किसी को भी भ्रमित कर दें। अगर आप आर्मी में नहीं हैं, तो सेंट विंसेंट और सेंट लूसिया में इस तरह के कपड़ों को पहनने पर बैन लगाया हुआ है, जो किसी को भ्रम में डाल सकते हैं। यहां तक की बच्चों को भी आप इस तरह के कपड़े नहीं पहना सकते, इसका उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना डाला जा सकता है।

/3

ग्रीस में ऐतिहासिक स्थल, जैसे एक्रोपोलिस या डेल्फ़ी में महिलाओं को ऊंची हील्स पहनने की अनुमति नहीं है। इससे प्राचीन स्मारकों को नुकसान पहुंच सकता है।

/3

शरिया कानून के मुताबिक यहां महिलाओं को ट्राउज़र या पैंट पहनने की अनुमति नहीं है, साथ ही पुरुष मॉडल यहां मेकअप भी नहीं कर सकते। यही नहीं, यहां अश्लील कपड़े भी पहनना मना है।

Post a Comment

From Around the web