Follow us

आंखों को नहीं होगा यकीन, लेकिन यही है रावण का महल, जहां जाने के लिए कभी लगी हुई थी लिफ्ट

 
आंखों को नहीं होगा यकीन, लेकिन यही है रावण का महल, जहां जाने के लिए कभी लगी हुई थी लिफ्ट

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। आपने रावण के बुरे कर्मों, अहंकार और उसके ज्ञान के बारे में तो खूब सुना होगा। लेकिन क्या हम रावण के महल के बारे में जानते हैं कि वो आज भी कहां है और कैसा है? सोने से बनी लंका की ताजा तस्वीरें देखकर आपको यकीन नहीं होगा। देखने के बाद आप कहेंगे, ये है लंका? कहा जाता है कि हजारों साल बाद आज भी रावण का शव यहीं दफन है। आइये आपको लंका के बारे में बताते हैं।

यहां रावण का महल था

कहा जाता है कि आज के श्रीलंका में सिगिरिया नामक स्थान पर रावण का महल था। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि जिस चट्टान पर रावण का महल था वह कितनी अनोखी जगह पर स्थित है।

आंखों को नहीं होगा यकीन, लेकिन यही है रावण का महल, जहां जाने के लिए कभी लगी हुई थी लिफ्ट

कुबेर ने रावण का महल बनवाया था

माना जाता है कि रावण का साम्राज्य मध्य श्रीलंका के बादुल्ला, अनुराधापुरा, कैंडी, पोलोन्नारुवा और नुवारा एलिया जैसी जगहों तक फैला हुआ था। कहा जाता है कि इस महल का निर्माण कुबेर ने करवाया था।

यहीं पर माता सीता को रखा गया था

सिगिरिया रॉक एक चट्टान के शीर्ष पर एक प्राचीन महल का अवशेष है, जो किलेबंदी, सीढ़ीदार बगीचों, झीलों, नहरों, फव्वारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि रावण ने माता सीता को कुछ दिनों तक यहीं रखा था। फिर उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया.

आंखों को नहीं होगा यकीन, लेकिन यही है रावण का महल, जहां जाने के लिए कभी लगी हुई थी लिफ्ट

महल में पानी की विशेष व्यवस्था थी

महल की खास बात यह है कि यह काफी ऊंचाई पर स्थित है, फिर भी यहां की जल व्यवस्था बेहद खास तरीके से डिजाइन की गई है। इतना ही नहीं यहां रानियों के लिए बगीचे भी बनवाए गए थे।

आंखों को नहीं होगा यकीन, लेकिन यही है रावण का महल, जहां जाने के लिए कभी लगी हुई थी लिफ्ट

महल तक पहुँचने के लिए लिफ्ट थी

ऐसा कहा जाता है कि महल में रावण और उसके साथियों के लिए शीर्ष तक पहुंचने के लिए लिफ्ट के साथ लगभग 1000 सीढ़ियाँ थीं।

आंखों को नहीं होगा यकीन, लेकिन यही है रावण का महल, जहां जाने के लिए कभी लगी हुई थी लिफ्ट

लाश यहीं है

यहां की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रावण का शव रागैला के जंगलों में करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर रखा हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां रावण का शव ममी के रूप में रखा गया है। शव पर एक अनोखा लेप लगाया जाता है, जिससे शव कभी खराब नहीं होता। हालाँकि, इसका अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है।

Tags

From around the web