Follow us

भारत की ये चार जगहें रात में दिखती हैं अधिक खूबसूरत, सूरज ढलने के बाद जाना चाहिए यहां

 
/3

लोग इन मन मोह लेने वाली खूबसूरत जगहों को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल भी हैं जिनकी खूबसूरती रात के अंधेरे में और अधिक बढ़ जाती है। सूरज ढलने के बाद इन पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं।

/3

पंजाब के अमृतसर में खूबसूरत और शांत स्वर्ण मंदिर स्थित है। वैसे तो स्वर्ण मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां आप दिन में भी जा सकते हैं लेकिन रात में इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। मानव निर्मित तालाब के पास स्थित सोने से बने इस मंदिर की झिलमिलाहट रात के अंधेरे में अधिक सुंदर लगती है।

/3

संगमरमर से बने खूबसूरत ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में जगह मिली है। जितना खूबसूरत यह दिन में दिखता है, चांदनी रात में उतना ही आकर्षक लगता है। रात को चांद की रोशनी में संगमरमर के मकबरे और यमुना नदी के किनारे का दृश्य किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देती है।

/3

उत्तराखंड में कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां पहाड़, नदी, झरने और कई धार्मिक स्थल हैं। वैसे तो यहां घूमने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे लेकिन हरिद्वार के हर की पौड़ी का दृश्य हर किसी का दिल जीत लेगा। अगर हरिद्वार जाएं तो रात के समय हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये जरूर देखें। ये मनमोहक नजारा काफी खूबसूरत होता है।

/3

मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव क्वीन्स नेकलेस के नाम से मशहूर है। लोग मरीन ड्राइव पर रात में घूमना पसंद करते हैं। रात के समय मरीन ड्राइव की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। मुंबई जाएं तो रात में मरीन ड्राइव जरूर घूमें।

Post a Comment

From Around the web