Follow us

विश्व के ये 5 शहर बसे हैं जमीन के नीचे, धरती के नीचे का असली जीवन देखना है तो जरूर जाएं यहां

 
/3

तुर्की के 5 एक दूसरे से जुड़े हुए अंडरग्राउंड कोम्प्लेक्सेस में से एक डेरिनकुयू अपने आप में एक अनोखी जगह है। 780-1180 के बीच हुए युद्धों के दौरान सुरक्षा के लिहाज से इस शहर को बनाया गया था। इसमें 20 हजार लोगों के रहने की जगहें मौजूद है। 20 वीं शताब्दी के बाद इस जगह को टूरिस्ट स्पॉट में बदल दिया गया। आपको अस्तबल, तहखाना, भंडार ग्रह जैसी चीजें देख सकते हैं। इस शहर का सबसे अच्छा हीसा यहां का धार्मिक स्कूल है।

/3

जब आप जर्मनी की इस खुफिया अंडरग्राउंड शहर को देखेंगे, तो आपको इस बात का एहसास खुद हो जाएगा कि असली बर्लिन तो जमीन के नीचे है। इसे 1945 के हवाई हमले के दौरान बनाया गया था। आपको आज भी यहां जमीन पर फैले जंग लगे गोला-बारूद, Phosphorescent Arrows और Nazi के कलात्मक चित्र दिख जाएंगे। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो एक बार इस जगह पर जरूर आएं।

/3

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में मौजूद, Adelaide शहर के 846 किमी उत्तर में, कूबर पेडी शहर स्थित है। ये खूबसूरत और दिलचस्प अंडरग्राउंड शहर आज भी गर्मी से बचने और जंगली कुत्तों से बचने के लिए स्थानीय लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। दुनिया में ओपल कंट्री के नाम से प्रसिद्ध कूबर पेडी में 2-3 कमरे मौजूद हैं। आप यहां शांत माहौल का आनंद लेने के लिए आ सकते हैं। इस शहर में चर्च, पब, दुकानें और कब्रिस्तान भी मौजूद हैं।

/3

ये शानदार बॉम्ब शेलटर, बीजिंग में मौजूद है। इसे अंडरग्राउंड ग्रेट वॉल के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय नागरिकों के लिए हवाई हमलों और परमाणु हमलों से बचाने के लिए इसे बनाया गया था। इस शहर के बारे में एक खास बात ये है कि यहां की सारी सुरंगे को नागरिकों ने अपने हाथों से रोका था। यहां आपको मनोरंजन, स्कूल, थियेटर, क्लिनिक, रोलर स्केटिंग रिंक जैसी चीजें भी दिख जाएंगी।

/3

टुनिशिया के दक्षिण छोर पर मौजूद, मातमाता के छोटे से शहर की खूबसूरती दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। शहर की भीषण गर्मी से बचने के लिए स्थानीय लोग यहां रहा करते थे। इस शहर की प्रसिद्धि यहां रहने के कारण बढ़ी है। यहां Star Wars IV: A New Hope के सीन को भी दर्शाया गया है।

Post a Comment

From Around the web