Follow us

भारत के ये 5 होटल कभी हुआ करते थे ये राजा-महाराजाओं के महल, आज इनमें आम लोग कर रहे हैं शादियां

 
/3

राजस्थान का उदयपुर शहर अपने आप में इतना खूबसूरत है कि आप यहां जहां भी शादी करेंगे आपको खूबसूरत तस्वीरें जरूर मिलेंगी। लेकिन अगर आपकी शादी उदयपुर के पिछोला झील पर स्थित ताज लेक पैलेस होटल में होगी तो यहां की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। आपको बता दें कि ताज लेक पैलेस पहले बेहद खूबसूरत महल था। लेकिन आज यह एक होटल में तब्दील हो चुका है, जहां हर साल कई शादियां होती हैं।

/3

निमरा किला अलवर जिले के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है, जो दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किमी की दूरी पर स्थित है। निम्रा किला एक समय शाही महल था। लेकिन आज यह एक होटल में तब्दील हो चुका है. आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण 15वीं शताब्दी में 1464 में हुआ था। इस खूबसूरत किले का निर्माण राजा निमोला मेउ ने करवाया था।

/3

रामबाग पैलेस को जयपुर का दिल कहा जाता है। 1835 में निर्मित यह महल जयपुर के राजा का निवास भी रहा है। हालाँकि, इसे 1957 में महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय द्वारा एक लक्जरी होटल में बदल दिया गया था। आपको बता दें कि रामबाग पैलेस 47 एकड़ में बना हुआ है, जो अपने मेहमानों को राजपूत आतिथ्य का एहसास कराता है। यहां एक शादी में लाखों का खर्च होता है।

/3

फलकनुमा पैलेस का निर्माण हैदराबाद के निजाम और उस समय के प्रधानमंत्री रहे विकार-उल-उमरा ने कराया था। इसे बनाने में लगभग 9 साल का वक्त लगा था। साल 2000 तक फलकनुमा पैलेस में निजाम परिवार रहता था। हालांकि, बाद में इसकी देख-रेख का जिम्मा ताज होटल को दे दिया गया। यह महल 32 एकड़ में फैला है। इसमें एक से एक खूबसूरत पार्क और लक्जरी रूम है। यहां एक कमरे का शुल्क प्रति रात लगभग 19,500 रुपये से शुरू होता है और 7 लाख रुपये तक जाता है।

/3

राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस एक बहुत ही खूबसूरत महल है। उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्‍मैद सिंह ने 1929 से शुरू करवाया था, जो साल 1943 में बनकर पूरा हुआ था। कहा जाता है कि यह महल दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। इस महल को बनाने में लगभग तीस हजार से भी अधिक लोगों की मेहनत लगी थी। आज यह महल जोधपुर के सबसे बड़े आकर्षक पर्यटन स्थलों और वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी इसी महल में शादी की थी।

Post a Comment

From Around the web