Follow us

ये हैं दुनिया के वो 5 देश जिनकी एक से ज्यादा हैं राजधानियां, घूमने से पहले आप भी रख लें इनके नाम याद

 
/3

चेक गणराज्य का सुप्रीम कोर्ट ब्रनो में स्थित है, जहां छात्रों और लोगों से भरे कई लोकप्रिय कैफे हैं। अगर आप चेक गणराज्य के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं, तो एक बार प्राग घूमने जाएं।

/3

पुत्रजय का निर्माण सरकार द्वारा 1995 में किया गया था और यह एक मानव निर्मित झील के आसपास स्थित एक खूबसूरत शहर है। अगर आप पार्टी करना चाहते हैं तो कुआलालंपुर एक बार जरूर जाएं, यह एक ऐसा शहर है, जहां के क्लब और रेस्टोरेंट से आपको प्यार हो जाएगा। यह शहर भी है जहां मलेशिया का राजा (Monarch) रहता है।

/3

हेग में ज्यादातर सरकारी लोग रहते हैं और यही से नीदरलैंड के राजा अपना वार्षिक भाषण भी देते हैं। दूसरी ओर एम्स्टर्डम अपने 4/20 दोस्ताना कैफे और क्लबों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

/3

दक्षिण अफ्रीका दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानी हैं। केप टाउन एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो टेबल माउंटेन और समुद्र तटों के लुभावने नजारे पेश करता है। यह एक विधायक राजधानी भी है। ब्लोमफ़ोन्टेन दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी है। आखिर में, प्रिटोरिया में जकरंदा के पेड़ों का सबसे खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है और और यह दक्षिण अफ्रीका की कार्यकारी राजधानी भी है।

/3

कोलंबो श्रीलंका के तट पर मौजूद है और जहां खूबसूरत समुद्र तट और आकर्षक नजारे दिल को खुश कर देते हैं। इसके बाद श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे हैं जिसे कोट्टे भी कहा जाता है और यह श्रीलंकाई संसद भवन के रूप में भी जाना जाता है।

Post a Comment

From Around the web