Follow us

बंजी जंपिंग के शौकीनों के लिए भारत की ये जगह हैं बेस्ट, दोस्तों या फैमिली संग बना सकते हैं प्लान

 
/3

देश-विदेश की अलग-अलग जगहों पर ये करवाई जाती है और लोग इसका आनंद उठाने इन जगहों पर पहुंचते भी हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जो बंजी जंपिंग के लिए जानी जाती हैं।

/3

लोनावला जितनी घूमने के लिए सही जगह है, उतनी ही ये जगह बंजी जंपिंग के लिए जानी जाती है। यहां 45 मीटर चोटी के ऊपर से बंजी जंपिंग कराई जाती है। यहां पर एक लीप चार से पांच मिनट का होता है। दूसरी तरफ अगर आपकी उम्र 10 साल से कम है, तो आपको यहां बंजी जंपिंग करने की अनुमति नहीं है। अगर आप यहां बंजी जंपिंग करना चाहते हैं, तो आपको एक जंप के लिए लगभग 1500 रुपये खर्च करने होते हैं।

/3

गोवा के नाम से सबसे पहले पार्टी का माहौल और बीच आदि ध्यान आता है, लेकिन आप यहां ग्रेविटी जोन में बंजी जंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अंजुना बीच पर यहां बंजी जंपिंग करवाई जाती है, जहां पर 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां बंजी जंपिंग करने आते हैं। आपको एक जंप के लिए यहां पर लगभग 500 रुपये खर्च करने होंगे।

/3

दिल्ली के बेहद पास स्थित है ऋषिकेश, जहां पर लोग घूमने जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ आप यहां बंजी जंपिंग भी कर सकते हैं। यहां मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग करवाई जाती है। ये सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। ऐसे में आपको यहां पर प्रति व्यक्ति लगभग 3550 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

/3

आप बंजी जंपिंग बेंगलुरु में भी कर सकते हैं। यहां पर क्रेन से भी जंप किया जाता है। जबकि, कई ऐसी अन्य जगह हैं जहां पर 80 से लेकर 130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है। यहां पर सबसे ज्यादा लोग ओजोन एडवेंचर पर जाना पसंद करते हैं।

Post a Comment

From Around the web