Follow us

ये है दुनिया की सबसे अजीबोगरीब गुफा, जहाँ सिर्फ सोने के लिए जाते है लोग, जानिए क्या है इसकी वजह

 
ये है दुनिया की सबसे अजीबोगरीब गुफा, जहाँ सिर्फ सोने के लिए जाते है लोग, जानिए क्या है इसकी वजह

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया के हर देश में आपको कुछ खास गुफाएं मिल जाएंगी। जिनमें से कुछ गुफाओं को रहस्यमयी तो कुछ को भूतिया माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इससे अलग है। क्योंकि लोग इस गुफा में सोने के लिए ही आते हैं। आमतौर पर लोग बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन इस गुफा में बीमार होने पर लोग सोते हैं।

ऑस्ट्रिया में स्थित इस गुफा में लोग सोने जाते हैं क्योंकि यहां सोने से उनके रोग दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस गुफा में सोने से लोगों की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। आपको बता दें कि यह गुफा ऑस्ट्रिया के गैस्टिन में स्थित है। कहा जाता है कि लोग पहले यहां सोने की खदानों की तलाश में आते थे, लेकिन फिर उन्हें पता चला कि इस गुफा से निकलने वाली गैस बड़ी से बड़ी बीमारी को भी ठीक कर सकती है। इस गुफा में दरअसल रेडॉन गैस पाई जाती है।

माना जाता है कि रेडॉन गैस के संपर्क में आने से कई गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। आपको बता दें कि रेडॉन गैस एक रेडियोधर्मी गैस है, जिसका गुफा के गर्म वातावरण में कई बीमारियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस गुफा में हर साल कई लोग अपने इलाज के लिए आते हैं। उनका इलाज करने वाले लोगों का कहना है कि यहां से निकलने वाली गैस गठिया और सोरायसिस के इलाज में कारगर है। इसे यहां प्राकृतिक उपचार के रूप में देखा जाता है।

s

इस गुफा में सिर्फ ऑस्ट्रिया से ही नहीं बल्कि यूरोप और अन्य देशों के लोग भी अपने इलाज के लिए आते हैं। आपको बता दें कि लोगों को इस गुफा तक ले जाने के लिए एक ट्रेन चलाई जाती है। इसके साथ ही इस गुफा में हमेशा एक डॉक्टर मौजूद रहता है, जो मरीजों के इलाज में मदद करता है।

Tags

From around the web