Follow us

स्वर्ग से भी सुंदर है बर्फ से ढकी ये जगह, नजारा देख भूल जायेंगे Switzerland

 
स्वर्ग से भी सुंदर है बर्फ से ढकी ये जगह, नजारा देख भूल जायेंगे Switzerland

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। बर्फ की सफेद चादर से ढका प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग घाटी कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा इलाका है। यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर बर्फ की सफेद चादर से ढका  होने के कारण आकर्षित कर रहा है। शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस धरती के इस स्‍वर्ग में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। इस सुन्दर वादी के मज़े हर किसी को यहां आकर जरुर लेने चाहिए। 

समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर है गुलमर्ग 
इसे धरती का स्‍वर्ग गुलमर्ग की सुंदरता के कारण ही कहा जाता है। बारामूला ज़िले में स्थित फूलों के प्रदेश के नाम से यह स्‍थान मशहूर है। समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर बसे गुलमर्ग में यहाँ के हरे भरे ढलान सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं। बड़ी संख्‍या में पर्यटक सर्दी के मौसम के दौरान यहाँ आते हैं।

स्वर्ग से भी सुंदर है बर्फ से ढकी ये जगह, नजारा देख भूल जायेंगे Switzerland

स्विट्जरलैंड को भी देता है मात 
ठंड के दौरान यहां बर्फबारी के कारण स्कीइंग प्रेमियों के लिए सबसे बेहतरीन ढलान बनती है। स्विट्जरलैंड को भी गुलमर्ग की ढलान और मैदानों की खूबसूरती मात देती है। तभी तो  इन खूबसूरत वादियों का फिल्‍मी सितारों से लेकर देश-विदेश की हस्तियां दीदार कर चुकी हैं। 

अद्भुत नजारे का आनंद जरुर लें 
गुलमर्ग से आठ किमी दूर स्थित निंगली नल्‍लाह एक धारा है जो अफरात चोटी से पिघली बर्फ और अलपाथर झील के पानी से बनी है। घाटी के साथ बहती यह धारा गुलमर्ग का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्‍पॉट है। खिलनमर्ग गुलमर्ग के आंचल में बसी एक खूबसूरत घाटी है। यहां के हरे मैदानों में जंगली फूलों का सौंदर्य देखते ही बनता है। यह सफेद धारा घाटी में गिरती है और अंतत: झेलम नदी में मिलती है। खिलनमर्ग से बर्फ से ढ़के हिमालय और कश्‍मीर घाटी का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। 

ट्रैकिंग, मांउटेंन क्लाइबिंग का लें मजा
यहां आकर आप ट्रैकिंग, मांउटेंन क्लाइबिंग, गोल्फ, गोंडला राइड का भी मजा ले सकते हैं। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है और देश का प्रमुख स्की रिज़ॉर्ट भी यहीं पर है। यह गुलमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों का शहर है।  

From around the web