Follow us

इस मानसून में बोटिंग का आनंद उठाने के लिए इन झीलों  की सैर, बेहतर है पर्यटन स्थल 

 
बोटिंग

बरसात के दिनों में बोटिंग करने का अलग ही मजा है। इसके लिए पर्यटक देश के विभिन्न शहरों की सैर करते हैं। केरल और कश्मीर राज्यों में कई झील हैं। ये झील बोटिंग के लिए बेहद पॉपुलर हैं। साथ ही केरल और कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हनीमून हो या फिर बेबीमून। हर मौसम में पर्यटक केरल और कश्मीर की खूबसूरती देखने आते हैं। अगर आप भी मानसून में बोटिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन झीलों में सुकून की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-केरल के कोट्टयम जिले से महज 15 किलोमीटर दूरी पर वेम्बनाड झील स्थित है।

बोटिंग

कश्मीर को जन्नत कहा जाता है। डल झील की गिनती भारत के मशहूर झीलों में की जाती है। इस झील की खूबसूरती देखने लायक है। काफी संख्या में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठाने डल झील आते हैं। यह झील कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित है। अगर आप बोटिंग का असली मजा उठाना चाहते हैं, तो एक बार डल झील की सैर जरूर करें।बोटिंग के लिए केरल और कश्मीर से बढ़िया विकल्प नहीं है। केरल के कुमारकोम झील बोटिंग के लिए परफेट डेस्टिनेशन है। यहां आप बोटिंग के साथ प्रकृति के साथ शानदार पल बिता सकते हैं। कुमारकोम झील में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी चीजें उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से एसी और नॉन-एसी बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं।केरल में वेल्‍लयानी झील की गिनती खूबसूरत झीलों में की जाती है। यह झील मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध है। इस झील का पानी बेहद साफ है। आप झील की गहराई का दीदार कर सकते हैं। 

From around the web