Follow us

इन हिल स्टेशन की ट्रिप बन सकती है लाइफ की सबसे यादगार ट्रिप 

 
इन हिल स्टेशन की ट्रिप बन सकती है लाइफ की सबसे यादगार ट्रिप 

ट्रैवल न्यूज डेस्क।। भारत में ट्रैवल करने के लिए कई जगह हैं। जहां आप महंगी से महंगी जगह घूमने जा सकते हैं, तो वहीं सस्ती जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं। फ्रेंड्स के साथ अक्सर हम पॉकेट फ्रेंडली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में जानते हैं भारत में घूमने के लिए सस्ते हिल स्टेशन के बारे में। 

लैंसडाउन, उत्तराखं
1706 किलोमीटर की ऊंचाई, देवदार और घने ओक के जंगलो से भरी, गढ़वाल जिले का छोटा सा पहाड़ी शहर लैंसडाउन आपको खूब पसंद आएगा। अंग्रजों के जमाने से भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक होने के नाते, लैंसडाउन में एक ब्रिटिश छावनी भी है। सस्ते होने के कारण इस हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ अक्सर बनी रहती है। यहां घूमने के लिए ढ़ेरों जगह हैं। शरद ऋतू के मौसम में हर साल यहां वार्षिक उत्सव शारदोत्सव मनाया जाता है। 
इन हिल स्टेशन की ट्रिप बन सकती है लाइफ की सबसे यादगार ट्रिप

कसौली, हिमाचल 
हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन कसौली 1927 किलोमीटर ऊंचा है। खूबसूरत वादियों से घिरा से हिल स्टेशन बेहद यात्रियों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। यहां आप कुछ प्रसिद्ध स्थानों जैसे मंकी पॉइंट, लोअर और अपर मॉल, सनावर, सबाथू किला आदि को देखने से नहीं चूक सकते। यहां आप पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। 
इन हिल स्टेशन की ट्रिप बन सकती है लाइफ की सबसे यादगार ट्रिप

चकराता, उत्तराखंड
2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये खूबसूरत शहर टोंस और यमुना नदी के बीच ये खूबसूरत जगह छुट्टियों के लिए बेस्ट है। बहुत कम लोग इस जगह को देखने जाते हैं, चकराता शहर कम बजट में अच्छी यादों का ट्रिप होगा। जहां प्रकृति, पक्षी और एडवेंचर के लिए एक महान जगह है। यहां टाइगर फॉल, ग्रेट देवबन की यात्रा जरूर करें। आप यहां से चीन की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के दृश्य का आनंद ले सकते हैं। 

इन हिल स्टेशन की ट्रिप बन सकती है लाइफ की सबसे यादगार ट्रिप

गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम की राजधानी होने के कारण, यह सबसे खूबसूरत पहाड़ी है। ये पहाड़ी शहर लोगों को खूब आकर्षित करता है और  पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। हालांकि, गेंगटोक बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक लोकप्रिय तीर्थ के रूप में भी जाना जाता है।

From around the web