Follow us

महिलाओं ने इस गांव में कंटीले तारों से घेराबंदी कर बना रखा है अपना गढ, पुरुषों की यहां पर है No Entry

 
महिलाओं ने इस गांव में कंटीले तारों से घेराबंदी कर बना रखा है अपना गढ, पुरुषों की यहां पर है No Entry

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया भर में ऐसी हजारों सामाजिक समस्याएं हैं, जिनका समाधान नहीं किया जा सकता और जो कई देशों के विकास में बाधा भी पैदा कर रही हैं। आज भी कई जगह ऐसी हैं जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सिर्फ एक सम्मानित समाज का सपना देख रही हैं। लेकिन आज भी दुनिया में एक गांव ऐसा है जो दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग है, यह महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है। क्योंकि इस जगह पर केवल महिलाएं ही रह सकती हैं।

यह अनोखा गांव केन्या में स्थित है

महिलाओं ने इस गांव में कंटीले तारों से घेराबंदी कर बना रखा है अपना गढ, पुरुषों की यहां पर है No Entry

अफ्रीकी देश केन्या के संबुरु में उमोजा नाम का एक गांव है। उमोजा एक ऐसा गांव है जहां महिलाएं अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। इस गांव की कुछ खास बातें हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे।इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। महिला बहुल इस गांव में पुरुषों को जाने की इजाजत नहीं है. इतना ही नहीं, महिलाओं के इस गांव में कोई पुरुष एक झलक भी नहीं देख सकता है। आपको बता दें कि यहां की महिलाओं ने पूरे गांव को कंटीले तारों से घेर रखा है.

इस गांव की स्थापना 33 साल पहले हुई थी

महिलाओं ने इस गांव में कंटीले तारों से घेराबंदी कर बना रखा है अपना गढ, पुरुषों की यहां पर है No Entry

उमोजा गांव की स्थापना करीब 33 साल पहले 1990 में हुई थी। शुरुआत में इस गांव में केवल 15 महिलाएं थीं जिनका ब्रिटिश सैनिकों ने यौन शोषण किया था। यदि यहां रहने वाली कोई महिला पुत्र को जन्म देती है तो वह भी केवल 18 वर्ष ही यहां रह सकती है, 18 वर्ष पूरे होने पर उसे भी यह गांव छोड़ना पड़ता है।

पुरुष यहां पर्यटकों के रूप में आते हैं

महिलाओं ने इस गांव में कंटीले तारों से घेराबंदी कर बना रखा है अपना गढ, पुरुषों की यहां पर है No Entry

उमोजा गांव में रहने वाली महिलाएं हाथ से बनी चीजें बेचकर अपनी आजीविका चलाती हैं। इसके अलावा उमोजा गांव में प्रवेश शुल्क से भी महिलाओं को काफी मदद मिलती है। बता दें कि अगर कोई व्यक्ति उमोजा गांव में पर्यटक के तौर पर आता है तो उसे प्रवेश शुल्क देना होता है।

Tags

From around the web