मन को शांत रखने में इन योगासनों के हैं गजब के फायदे
मन को शांत रखते हैं ये योगासन
मन को शांत बनाने वाले योग
हेल्दी जीवन के लिए शरीर के साथ-साथ मन का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। आज के भीड़भाड़ से मन कई बार अशांत हो जाता है। आइए जानें मन को शांत बनाने वाले योग के बारे में-
उत्तानासन- स्टेप-1
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को आगे करते हुए टखने को छूने का प्रयास करें।
स्टेप-2
इस दौरान अपने सिर को छुटनों से टच करने की कोशिश करें औऱ कुछ देर इसी अवस्था में विराम लें। फिर धीरे-धीरे सीधे हो जाएं। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए इस योग को रोजाना 8-10 बार करें।
हलासन- स्टेप- 1
हलासन स्ट्रेस दूर करने के साथ ही फेस के ग्लो के लिए बेहतरीन योग है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।
स्टेप- 2
पैरों को अब सिर के पीछे ले जाएं और जमीन से टच करें। इस दौरान हाथों को शरीर के किनारे सीधी रखें। कुछ देर इस अवस्था में रहें और फिर सामान्य हो जाएं।
शवासन- स्टेप-1
शवासन मन को शांत रखने के लिए एक बेहतरीन आसान योग है। इसे आप लेटे लेटे भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
स्टेप-2
ध्यान रहें रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। अब अपनी आंखें बंद करें और कुछ देर इसी अवस्था में बने रहें। इस दौरान अपने हाथों को शरीर के किनारे सीधा ही रखें।
मेडिटेशन
इन सब योग का अभ्यास करने के अलावा रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन करें। इससे मन शांत होने के अलावा काम में एकाग्रता भी बढ़ती है।
आप भी स्वस्थ मन के लिए इन योग का अभ्यास करें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य स्टोरी के लिए क्लिक करें Lifestylenama.in