वैलेंटाइन डे के सिंपल लुक में भी जान डाल देंगे दीपिका के ये 8 हेयरस्टाइल

Wavy हेयरस्टाइल दीपिका पादुकोण अक्सर अपने बालों को खुला रखती है।

लेकिन स्ट्रेट की बजाय अपने बालों को लाइट कर्ल देना पसंद करती हैं। साड़ी हो या फिर ड्रेस इस तरह की हेयरस्टाइलिंग अच्छी लगती है।

हाई बन हेयरस्टाइल

फाइटर एक्ट्रेस हाई बन हेयरस्टाइल भी पसंद करती हैं। पर्पल कलर के आउटफिट के साथ उन्होंने मेसी हाई बन हेयरस्टाइल रखा है। आप भी इस तरह के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

रेट्रो हेयरस्टाइल

ब्लैक गोल्डन साड़ी के साथ ‘पठान’ गर्ल ने रेट्रो हेयरस्टाइल को जोड़ा है। हाई बन को एक अलग अंदाज में फैलाया है। इसके ऊपर हेयरबैंड लगाकर एक अलग लुक क्रिएट किया है।

फ्रेंच बन रेड

गाउन के साथ दीपिका पादुकोण फ्रेंच बन बनाया है। बन को बनाते हुए नीचे बालों को खुला छोड़ा है। हालांकि इस तरह का हेयरस्टाइल आप किसी प्रोफेशनल की मदद से बनवा सकती हैं।

फ्रंट फ्रेंच चोटी

दीपिका पादुकोण ने व्हाइट ड्रेस के साथ फ्रंट से फ्रेंच हेयरस्टाइल जोड़ा है। पीछे उन्होंने चोटी बनाया है। वेस्टर्न लुक पर इस तरह की हेयरस्टाइलिंग परफेक्ट होती है।

हाई पोनीटेल

दीपिका पादुकोण बन के अलावा सबसे ज्यादा पोनीटेल रखना पसंद करती हैं। जींस के साथ उन्होंने हाई पोनीटेल बनाया है।

चोटी वाला बन

दीपिका पादुकोण के इस हेयरस्टाइल में बालों को टाइट बांधते हुए चोटी बनाकर हाई बन का रूप दिया गया है। साड़ी के साथ उनका यह लुक फब रहा है।

मेसी बन आगे से लट निकली हुई

पीछे लो बन दीपिका पर काफी खूबसूरत लग रहा है। मेसी हेयरस्टाइल एक्ट्रेस पर बहुत ही जंचता है। आपका क्या ख्याल है

Read more